शव तैरने से श्रद्धालुओं को परेशानी
कालपी, संवाद सहयोगी : यमुना नदी में ढोड़ेश्वर मंदिर घाट पर एक अधेड़ महिला का शव तीन दिन से किनारे प
By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 05:18 PM (IST)
कालपी, संवाद सहयोगी : यमुना नदी में ढोड़ेश्वर मंदिर घाट पर एक अधेड़ महिला का शव तीन दिन से किनारे पर पड़ा है जिससे नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
यमुना नदी में राजघाट, पीला घाट, किला घाट, बाई घाट, ढोड़ेश्वर घाट आदि पर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का नहाने का सिलसिला चलता है। यह सिलसिले विशेष पर्वों पर बढ़ जाता है। गत तीन दिनों से ढोड़ेश्वर घाट के किनारे एक महिला का शव तैर रहा है जिससे नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पुजारी अवधेश महाराज ने प्रशासन की मांग की है कि शव को तुरंत हटवाया जाये जिससे लोगों को परेशानी न हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें