कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
उरई, जागरण संवाददाता : बिजली की दरें बढ़ाये जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्य
उरई, जागरण संवाददाता : बिजली की दरें बढ़ाये जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत ¨सह चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को कोई सुविधाएं तो दे नहीं पा रही है बल्कि बोझ को बढ़ा रही है। पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति की दशा खराब है। लोगों को दस घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं। कांग्रेस इसका विरोध सड़कों पर उतरकर करेगी।
प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत ¨सह चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही है। पूरे प्रदेश में बिजली पानी का हाहाकार मचा है। लोगों को दस घंटे भी बिजली मिल जाये तो बहुत है। इसके बावजूद बिजली की दरें बढ़ा दी गयीं। इससे गरीब आदमी तो बिजली जला ही नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां जनता के हित में नहीं है। गरीबों मजदूरों को भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश भर में सड़कों की हालत खस्ता है। अवैध खनन और ओवरलो¨डग का खेल चल रहा है जिसके चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। यह सब सरकार के इशारे पर चलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी ढाई साल की उपलब्धियां गिनाये कि उसने जनता के हित में कौन से काम किये हैं। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कमलेश कुमार, मुन्नी बेगम, हसीना बेगम, चांद मंसूरी, सौरभ चतुर्वेदी, अखिलेश चौधरी, दीपांशु समाधिया, वीरेंद्र दीक्षित, अयूब अंसारी, अमर ¨सह, योगेश पाल, हिमांशु उपस्थित रहे।