मकान के विवाद में भाइयों में मारपीट
जालौन, संवाद सहयोगी : मकान के विवाद को लेकर भाइयों में चले लाठी डंडों में तीन लोग घायल हो गये। जब
जालौन, संवाद सहयोगी : मकान के विवाद को लेकर भाइयों में चले लाठी डंडों में तीन लोग घायल हो गये। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
मुहल्ला जोशियाना निवासी श्रीराम सोनी तथा कुलदीप सोनी पुत्रगण रामस्वरूप सोनी में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों भाइयों में विवाद होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को 107-16 में पाबंद कर दिया था। रविवार की सुबह कुलदीप व श्रीराम की पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे जिसमें कुलदीप उसकी पत्नी अनुभा व श्रीराम घायल हो गये। कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घटना के बाद से आरोपी श्रीराम सोनी फरार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।