भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाएंगे कांग्रेसी
उरई, जागरण संवाददाता : 12 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि अधिग्रहण बिल की प्रति
उरई, जागरण संवाददाता : 12 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाएंगे। यह निर्णय शहर कांग्रेस कमेटी की रविवार को शहीद भवन पर हुई बैठक में लिया गया।
शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस दिन भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाई जाएंगी। सुबह 11 बजे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है और कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर दीपांशु समाधिया, सुरेश शांडिल्य, राजीव नारायण मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, गुलाब खान, डा. राघवेंद्र प्रताप ¨सह, मजहर खान, संतोष शुक्ला मौजूद रहे। कोंच संवाद सहयोगी के अनुसार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस की बैठक गहोई लाज में हुई जिसमें पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी और प्रमोद रिछारिया ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए केंद्र सरकार का विरोध सड़कों पर करने का ऐलान किया। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के बनने के बाद से किसानों की जमीनों को हड़पने की योजना बन रही है। यह जमीन उद्योगपतियों को केंद्र सरकार देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के इस मंसूबे को किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर अमित रावत, नवल जाटव, लला शुक्ला, सुनील यादव, राहुल, ¨डपी राठौर, अखिलेश झा मौजूद रहे।