डीएम की गाड़ी रोक सुनाई आपबीती
महेबा, संवाद सूत्र : अमीसा में आग से ¨जदा जलकर मृत हुई पुत्री दीपिका के पिता को राहत राशि की चेक व स
महेबा, संवाद सूत्र : अमीसा में आग से ¨जदा जलकर मृत हुई पुत्री दीपिका के पिता को राहत राशि की चेक व सांत्वना देकर लौट रहे जिलाधिकारी को आपबीती बताने के लिए महिलाओं ने पशहरी के पास रोक लिया तथा एक महिला ने बुरी तरह रोते हुए बर्बाद ¨जदगी की दास्तान बताकर डीएम को आंसू पोछने पर विवश कर दिया। उन्होंने तत्काल सहायता देने के लिए उरई कार्यालय बुलाया है।
जिलाधिकारी रामगणेश व उप जिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला अमीसा में आग से जलकर मृत हुई दीपिका के पिता बृजलाल कहार व उसकी मां सिय दुलारी को सांत्वन देने के साथ 5 लाख की राहत चेक व एक इंदिरा आवास का आश्वासन दिया। किसानों को चेकें वितरण के बाद सायंकाल वापस लौट रहे थे उसी समय दशहरी गांव की बेबा महिला पदमा देवी ने जिलाधिकारी की गाड़ी रोककर रोते हुए बताया कि उसके पति सरजू प्रजापति की मौत 7 वर्ष पहले एचटी लाइन में चिपकने से हो गयी थी। उसके 11 वर्ष व 13 वर्ष के दो बच्चे हैं। भूमिहीन होने के कारण वह बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करती है फिर भी बच्चों की पढ़ाई सहित गृहस्थी खर्च की पूर्ति न होने का दर्द बयां कर वह फफक पड़ी। उन्होंने महिला को तत्काल 5 हजार रुपए की सहायता देने के लिए उरई बुला लिया। वहीं अन्य महिलाओं ने खेती की बर्बादी की दास्तान सुनायी।