धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
कालपी, संवाद सहयोगी : गणतंत्र दिवस पर नगर व ग्रामीण अंचलों में विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों में ति
कालपी, संवाद सहयोगी : गणतंत्र दिवस पर नगर व ग्रामीण अंचलों में विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
सोमवार को गणतंत्र दिवस पर उप जिलाधिकारी जीएस शुक्ला ने तहसील स्थित कार्यालय में झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए। जिससे हमारे देश को व उसकी संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचे। उन्होंने महापुरुषों का हवाला देते हुए बताया कि हमारे महापुरुषों ने त्याग कर हमें एक खुशनुमा माहौल दिया है। इसका हमेशा सम्मान रखना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन कमर अहमद ने झंडारोहण कर कहा कि देश सर्वोपरि है। जिसके लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए और देश हित में ही काम करना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी संतराम सरोज ने भी संबोधित किया। एमएसवी इंटर कालेज, आर्य कन्या, नगर पालिका, सरस्वती ज्ञान मंदिर, दयानंद समेत सभी स्कूलों में सर्दी व बारिश होने के बावजूद भी गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर नगर के सड़कों पर युवाओं ने शहर में वाहन जुलूस निकाला। करीब एक सैकड़ा बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय के उद्घोष ने वातावरण को राष्ट्र भक्ति से गुंजायमान कर डाला। जुलूस की अगुवाई युवा नेता योगेश कुमार द्विवेदी विटान महाराज कर रहे थे। इस दौरान आंसू सिंह, धीरेंद्र प्रताप, शेखर गुप्ता, अनुराग शुक्ला, नीलू मिश्रा, सचिव, कल्लू गुप्ता, दिव्यांक सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।