समय बद्ध करें विषयों का अध्ययन
उरई, जागरण संवाददाता : बोर्ड परीक्षा की तैयारी परीक्षार्थी समय बद्ध करें। रात में गणित व भौतिक विज्ञ
उरई, जागरण संवाददाता : बोर्ड परीक्षा की तैयारी परीक्षार्थी समय बद्ध करें। रात में गणित व भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की पढ़ाई करें व सुबह ¨हदी, सामाजिक विषय, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों को याद करें। यह बात दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में एसआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने फोन पर आए सवालों के जबाब में कही।
प्रश्न : अच्छे अंक पाने के लिए परीक्षा की तैयारी कैसे करें? -राम किशोर, हरदोई गूर्जर।
उत्तर : विषय बद्ध टाइम टेबिल निर्धारित कर कम से कम 6 घंटे पढ़ाई करें।
प्रश्न : पढ़ाई के लिए क्या सुबह उठना जरूरी है? -रमेश उपाध्याय, बिनौरा।
उत्तर : सुबह के समय वातावरण शांत होता है और जो भी विषय याद करने वाले हैं। वह अच्छे से याद हो जाते हैं। इसलिए सुबह का समय याद करने वाले विषयों के लिए उपयुक्त होता है।
प्रश्न : समय से पूर्व परीक्षा करायी जा रही है और कोर्स पूरा नहीं हुआ है क्या करें? -राम मोहन, ऊमरी।
उत्तर : परीक्षा का समय नजदीक है। अब लिखने का काम कम करें और कोर्स को याद ज्यादा करें और स्वयं कोर्स को पूरा पढ़े।
प्रश्न : विषय बद्ध पढ़ाई कैसे करें? - नीलम, राजेंद्र नगर।
उत्तर : रात में गणित व भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की पढ़ाई करें व सुबह ¨हदी, सामाजिक विषय, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों को याद करें।
प्रश्न : अंग्रेजी में अच्छे अंक पाने के लिए क्या करें? -अभिषेक कुमार, कोंच।
उत्तर : कठिन शब्दों की अंग्रेजी लिखने का अभ्यास करें तथा राइटिंग पर अधिक जोर दें, अच्छे अंक आएंगे।
प्रश्न : प्रश्न पत्र हाथ में आते ही उत्तर भूत जाता हूं, नर्वस महसूस करता हूं? -अजीत सिंह, तुलसी नगर।
उत्तर : हेडिंग याद रखें। घर पर माडल पेपर को देखकर अभ्यास करें। आत्म विश्वास बनाये रखें। घबराये नहीं।
प्रश्न : निमेरिकल हल करने का आसान तरीका बतायें? -रंजना, इंदिरा नगर।
उत्तर : टापिक से संबंधित सूत्र याद रखें। बिना सूत्र के निमेरिकल हल नहीं किये जा सकते हैं। प्रयोगात्मक विषयों की तैयारी ध्यान पूर्वक करें।
प्रश्न : इस बार बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से होनी है। कई विषयों की तैयारी ढंग से नहीं हो पाई है? -अंकित सिंह, जालौन।
उत्तर : तैयारी ध्यानपूर्वक करें। इस बार पहले परीक्षा हो रही है। संबंधित विषयों में जिनकी तैयारी नहीं हो पायी है, उन्हें रिवीजन करते रहें।