फांसी लगाकर युवक ने दी जान
उरई, जागरण संवाददाता : एट गांव के मुहल्ला नई बस्ती में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क
उरई, जागरण संवाददाता : एट गांव के मुहल्ला नई बस्ती में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा चल रहा था। उसकी जेब में एक प्रार्थना पत्र मिला है।
मुहल्ला नई बस्ती निवासी कमल किशोर (24) पुत्र मुकेश सिंह ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे में फांसी पर झूलते शव को परिवार वालों ने देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। बाद में मुहल्ले के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। मुहल्ले वालों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मुहल्ले के ही एक व्यक्ति से दीपावली के दौरान उसका झगड़ा हो गया था। तब से वह उसे परेशान कर रहा था। कई बार उसे सार्वजिनक रूप से वह अपमानित कर चुका था। उसने थाने में उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वह मुंबई चला गया था। गुरुवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव का कहना है कि युवक मुंबई से कल ही आया था। आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। उसके पास एक प्रार्थना पत्र मिला है, लेकिन वह दो महीने पुराना है। उसे सुसाइड नोट नहीं कहा जा सकता है।