सीएम के संभावित दौरे से पहले डीएम-एसपी पहुंचे बाबई
महेबा, संवाद सूत्र : समाजवादी पार्टी में सुर्खियों में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वं. चौधरी शंकर सिं
महेबा, संवाद सूत्र : समाजवादी पार्टी में सुर्खियों में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वं. चौधरी शंकर सिंह की स्मृति में उनके निज निवास बाबई में परिवार के द्वारा बनवाये गये प्रतिमा के अनावरण हेतु मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी राम गणेश व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने उनके निज निवास बाबई में बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
स्वर्गीय चौधरी शंकर सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए कभी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय हो सकता है। इसी वजह से जिलाधिकारी रामगणेश व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी राम गणेश ने सुरक्षा की दृष्टि से हैलीपैड स्थल को गढ़ी के मैदान को देखा तथा प्रतिमा के सामने स्थल का चयन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा डीएम व एसपी ने जनता से रूबरू होने के लिए उपयुक्त जगह को भी चिह्नित किया। जिससे कि कार्यक्रम के समय उस स्थल को सुरक्षा घेरे में लिया जा सके। इस संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उनके पुत्र हनुमंत सिंह तथा विष्णुपाल सिंह नन्हूराजा से भी एकांत में सलाह मशविरा किया। वहीं पार्किग के लिए भी जीजीआईसी का निरीक्षण किया गया। जिससे कि बाहर से व क्षेत्र से आने वाली जनता को कोई परेशानी हो सके। इस मौके पर उप जिलाधिकारी एसपी अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी कालपी संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी कमलेश कटियार, चुर्खी थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।