उप महानिरीक्षक को फटे मिले रजिस्टर
कोंच, संवाद सहयोगी : उप निबंधक कार्यालय में उप महानिरीक्षक को निरीक्षण में अनियमिताएं मिलीं। इस दौरा
कोंच, संवाद सहयोगी : उप निबंधक कार्यालय में उप महानिरीक्षक को निरीक्षण में अनियमिताएं मिलीं। इस दौरान रजिस्टर के पन्ने तक फटे मिले। इस पर उन्होंने तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्थाएं ठीक कराने के आदेश दिये।
तहसील स्थित रजिस्ट्री आफिस में उप महानिरीक्षक निबंधन तथा उपायुक्त स्टांप झांसी मंडल राहुल कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया जहां उन्हें कई अनियमितताएं मिली। उन्हें कार्यालय में रखे अधिकांश अभिलेख फट मिले तो 12 साला रजिस्टर के अधिकांश पन्ने रजिस्टर से ही गायब थे। जिससे यह पता लगाना मुश्किल था कि किसी भूमि बंधक है या बिक चुकी है। इस अनियमितता पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा बचे अभिलेखों को लेमीनेशन कराने के आदेश दिये। कार्यालय के कंप्यूटरों के शोपीस बने होने पर आईजी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जब कंप्यूटर जेनरेटर आदि सभी सुविधाएं मौजूद हैं तो उसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है? सभी अभिलेखों को कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जाये। उन्होंने मातहतों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सब रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार यादव मौजूद रहे।