फौजी पर फायरिंग, एक हमलावर को ग्रामीणों ने दबोचा
कुठौंद, संवाद सूत्र : ग्राम जुगराजपुरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फौजी के ऊपर फायरिंग कर दी। हा
कुठौंद, संवाद सूत्र : ग्राम जुगराजपुरा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फौजी के ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ लिया। दो आरोपी तो भाग जाने में सफल हो गए लेकिन एक को गांव वालों ने दबोच लिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।
ग्राम जुगराजपुरा में बुधवार शाम मुकेश फौजी गांव जाने वाली गली पर खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मुकेश के साथ गाली गलौच करने लगे। मुकेश उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल बाल बच गए। बाद में गांव के तमाम लोग मौके पर दौड़ पड़े। आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागे। दो हमलावर तो भाग जाने में सफल हो गए लेकिन पर्वत सिंह नाम के एक आरोपी को गांव वालों ने पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिटाई से वह बुरी तरह से घायल हो गया था, लिहाजा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।