रोशनी से जगमगा उठे शहर और गांव
उरई, जागरण संवाददाता : दिवाली पर भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना विधि विधान से हुई। घर और
उरई, जागरण संवाददाता : दिवाली पर भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना विधि विधान से हुई। घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हर ओर भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी की आरती चहुंओर गूंजी। इस दौरान लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने परिवारीजनों व मित्रों को मिठाई खिलाकर आपसी प्रेम सौहार्द को मजबूत किया। इसके लोगों के घर और प्रतिष्ठानों पर आकर्षक रोशनी की गई।
गुरुवार को श्रीगणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालुओं ने सुख शांति की प्रभु से कामना की। इसके साथ ही लोगों ने खील-खिलौना और मिष्ठान का भोग लगाया। साथ ही घर व प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी से सजाया। इसके साथ ही मिट्टी के दीप जलाएं। वहीं सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी रोशनी की गई।