राष्ट्रपिता की याद में चलाया चरखा
उरई, जागरण संवाददाता : गांधी जयंती पर उन्हें जहां एक ओर चरखा चलाकर लोगों ने याद किया गया, वहीं दूसरी
उरई, जागरण संवाददाता : गांधी जयंती पर उन्हें जहां एक ओर चरखा चलाकर लोगों ने याद किया गया, वहीं दूसरी ओर उनके चित्रों व सिक्कों की प्रदर्शनी लगाकर उनके बारे में युवा पीढ़ी को बताया गया।
गांधी पार्क में खादी ग्रामोद्योग विभाग के कर्मियों ने चरखा चलाकर सूत बनाया और राष्ट्रपिता को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर केके गहोई, चंद्रशेखर वर्मा, विनोद कुमार कैलाश, वीरेश पटेल मौजूद रहे। वहीं दयानन्द वैदिक महाविद्यालय में डा. हरी मोहन पुरवार ने गांधी जी के चित्रों व सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों विशेष कर विद्यार्थियों को गांधी जी के बताया गया। इस मौके पर डीवी कालेज के प्राचार्य डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। उधर, ठडे़श्वरी मंदिर परिसर में गांधी चबूतरा पर लोगों ने पहुंचकर महात्मा गांधी को याद किया। इस मौके पर महंत सिद्धराम दास, पूर्व चेयरमैन विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दैनिक जागरण के लेख भी हुए प्रदर्शित
गांधी जी के चित्रों व सिक्कों की प्रदर्शनी में दैनिक जागरण में गांधी के बारे में लिखे गए लेख व चित्र भी प्रदर्शित हुए। जिन्हें प्रदर्शनी में आए लोगों ने सराहा।