चौकीदार के बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला
कोंच, संवाद सहयोगी : फैक्ट्री एरिया में बंद पड़ी दाल मिल की दीवार के पीछे पेड़ पर झूलते हुए युवक का शव
कोंच, संवाद सहयोगी : फैक्ट्री एरिया में बंद पड़ी दाल मिल की दीवार के पीछे पेड़ पर झूलते हुए युवक का शव मिला, मृतक की शिनाख्त दाल मील के चौकीदार के पुत्र के रूप में हुई है। हालात को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोंच के फैक्ट्री एरिया में एक बंद फैक्ट्री की दीवाल किनारे पेड़ पर झूलते हुए युवक का शव बरामद किया गया। शव बुरी तरह से सड़ जाने के बाद जब उससे दुर्गध फैलने लगी तब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। बाद में पुलिस के मामले की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक नीले रंग का जींस का पेंट उसी रंग चेक दार शर्ट पहने था। घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया। बाद में मृतक की पहचान दाल मील के ही चौकीदार जानकारी प्रसाद के पुत्र बब्बू के रूप में हुई है। हालात को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। सीओ महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर शव लटकाया गया है। हर बिंदु पर छानबीन की जाएगी। बताया जाता है कि बब्बू दाल मील में ही रात में सोता था।