युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
उरई, जागरण संवाददाता : कोंच में फैक्ट्री एरिया में गुरुवार को एक फैक्ट्री के निकट पेड़ पर झूलते हुए य
उरई, जागरण संवाददाता : कोंच में फैक्ट्री एरिया में गुरुवार को एक फैक्ट्री के निकट पेड़ पर झूलते हुए युवक का शव मिला, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। हालात को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। पंचनामा भर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोंच के फैक्ट्री एरिया में एक बंद फैक्ट्री की दीवाल किनारे पेड़ पर झूलते हुए युवक का शव बरामद किया गया। शव बुरी तरह से सड़ जाने के बाद जब उससे भयंकर दुर्गध फैलने लगी तब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। बाद में स्थानीय पुलिस के मामले की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक नीले रंग का जींस का पेंट उसी रंग चेक दार शर्ट पहने था। घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया, लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया। इससे लगता है कि मृतक कहीं बाहर का है। हालात को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस के सामने मृतक के शव की शिनाख्त कराने की चुनौती है। सीओ महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर शव लटकाया गया है।