महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उरई, जागरण संवाददाता : माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में रविवार रात घर में अकेली मौजूद 45 वर्षीय महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि महिला के पति का काफी साल पहले निधन हो चुका है। उसके दो पुत्र बाहर रहते हैं। घर में वह अकेली रहती है। सोमवार रात वह घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान पडोसी उतर सिंह उसके घर में कूद गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में पीड़िता रोना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी उसके पास पहुंचा। पीड़िता ने उन्हें आपबीती बताई। ग्राम प्रधान के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।