Move to Jagran APP

यमुना नदी का बढ़ रहा जलस्तर

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 08:38 PM (IST)
यमुना नदी का बढ़ रहा जलस्तर

कालपी, संवाद सहयोगी : गैर प्रांतों में हो रही बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले दो दिनों में यमुना नदी का जलस्तर लगभग तीन मीटर बढ़ चुका है। जिससे यमुना पंट्टी के गांव के लोग सशंकित हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार तक सूखी पड़ी यमुना नदी की जलधारा में अचानक दो दिन में पानी आ जाने से नदी ने अपना विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। जिससे यमुना के किनारे रेत में सब्जी की खेती करने वाले किसानों के खेत में पानी दाखिल हो गया। जिससे यमुना पंट्टी के किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, केंद्रीय जल आयोग के सुनील मिश्रा ने बताया कि नदी का जलस्तर 3 से 4 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 94.96 सेमी. था, जोकि शनिवार दोपहर 12 बजे 95.99 सेमी. रिकार्ड किया गया, वहीं रविवार शाम 5 बजे नदी का जलस्तर 97.93 तक पहुंच गया। उधर, यमुना पंट्टी के गांव हीरापुर, मदापुर, मैनूपुर, धर्मपुर आदि गांवों के लोग नदी का जलस्तर बढ़ने से भयभीत नजर आ रहे हैं। नदी का जलस्तर दो मीटर और बढ़ता है तो सब्जी की फसलों में नुकसान होने का पूरा अनुमान है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बारिश के पानी से ही नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी आ जाने के कारण मछली का शिकार करने वालों की भीड़ घाटों के आसपास लगी है।

उधर, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार भी यमुना नदी के जलस्तर पर नजरें जमाए हैं। उन्होंने नदी का जलस्तर बढ़ने पर इंतजाम को पूरा करने के लिए योजना बनाने की तैयारी कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.