गोदाम से लाखों का माल पार
हाथरस : सादाबाद में बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। इस कारण लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। ताबड़
हाथरस : सादाबाद में बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। इस कारण लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार की रात बालाजी नगर स्थित गोदाम से अज्ञात बदमाश लाखों का माल पार कर ले गए हैं। विनोद कुमार पुत्र रोशन लाल बल्टी गढ़ी वालों का बालाजी नगर में गोदाम है। बुधवार को गोदाम में नया माल आया था। उसी रात गोदाम में चोरों ने सेंध लगा दी। अज्ञात बदमाशों ने गोदाम का ताला तोड़कर डिटर्जेंट पाउडर के 150 कट्टे, डिटर्जेंट केक के 75 कार्टून व पान मसाला के दो बोरे पार कर दिए। सुबह जब गोदाम का ताला टूटा मिला तो विनोद कुमार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौका मुआयना किया गया। गोदाम स्वामी ने तहरीर दे दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।
--