बारह कनेक्शन काटे साढ़े नौ लाख वसूले
हाथरस: गुरुवार को शहर में बिजली विभाग ने चे¨कग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बकाये पर बारह लोगों के
हाथरस: गुरुवार को शहर में बिजली विभाग ने चे¨कग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बकाये पर बारह लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही दो जगह बिजली चोरी पकड़ शमन शुल्क भी वसूला गया। इस अभियान के तहत साढ़े नौ लाख रुपया भी वसूल किए गए है।
बिजली चोरी की रोकथाम व राजस्व वसूली के लिए विभाग द्वारा चे¨कग अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को एसडीओ वीपी सिंह की अगुवाई में तरफरा व अइयापुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाये पर नौ कनेक्शन काट दिए गए। दो जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके द्वारा तत्काल ही शमन शुल्क आठ-आठ हजार रुपया भी जमा कर दिया गया। अभियान के तहत टीम ने ढाई लाख रुपया जुर्माना वसूल किए। इधर, अवर अभियंता जितेन्द्र यादव ने बताया कि उन्होंने भी अपने क्षेत्र में चे¨कग अभियान चलाया गया। डेढ़ लाख रुपया के चार बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सात लाख रुपया की वसूली की गई है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और बिजली चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा।