पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
हाथरस: महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेंडू रोड स्थित मोहल्ले की रहने वाली महिला
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:45 PM (IST)
हाथरस: महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेंडू रोड स्थित मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 20 दिसंबर 2016 को युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। तभी युवक अपने तीन भाइयों के साथ घर पहुंचा तथा घटना को अंजाम दिया। तीनों भाइयों ने उसकी मदद की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें