Move to Jagran APP

प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी, हाथरस : एक महिला ने लेबर कॉलोनी स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छ

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:45 PM (IST)
प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप
प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी, हाथरस : एक महिला ने लेबर कॉलोनी स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि तैनाती के बाद से ही प्रधानाचार्य उन्हें परेशान कर रहे हैं तथा अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। महिला ने कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया है।

loksabha election banner

अलीगढ़ रोड स्थित गांव की रहने वाली महिला पिछले चार साल से स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। महिला का कहना है कि पिछले साल नए प्रधानाचार्य की तैनात हुई थी। महिला का आरोप है कि तैनाती के बाद से ही उन पर प्रधानाचार्य की गलत निगाहें थीं। प्रधानाचार्य ने अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला, जबकि महिला ने साफ इन्कार कर दिया तो उन्हें तरह-तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि इसी से कुपित होकर प्रधानाचार्य ने अक्टूबर 2016 से उनका वेतन रुकवा दिया। इस संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं से उन्हें मदद नहीं मिली। इससे प्रधानाचार्य की हिम्मत और बढ़ गई तथा उन्होंने नवंबर 2016 से हाजिरी लगाने पर ही रोक लगा दी। सारे उत्पीड़न झेलते हुए महिला ने स्कूल आना नहीं छोड़ा। इसी नौकरी के भरोसे वे परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। महिला ने बताया कि 30 मार्च 2017 की दोपहर वे प्रधानाचार्य के कक्ष में गई थीं। यहां प्रधानाचार्य ने उन्हें दबोच लिया तथा अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर मचा कर उन्होंने खुद को बचाया। इसके बाद वे स्कूल नहीं गईं।

पुलिस में लगातार शिकायतों के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना हाथरस गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

हाथरस : हाथरस गेट क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दो जून 2017 की शाम वे घर पर अकेली थीं तथा खाना बना रही थीं। तभी पड़ोसी मौका देखकर घर में घुस आया व जोर-जबरदस्ती करने लगा। डरा-धमका कर आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान आरोपी युवक की पत्नी घर में आ गई। अपने पति को कुछ कहने की बजाय, महिला ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट की धाराओं में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.