विवाह पंजीकरण को मुस्लिम फौजी परेशान
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेश सरकार ने सभी धर्मों के विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया ह
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेश सरकार ने सभी धर्मों के विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। एक मुस्लिम फौजी अपनी शादी का पंजीकरण कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की दहलीज पर चक्कर लगाने को विवश है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को समाधान के निर्देश दिए हैं।
सादाबाद ब्लाक के गांव पचावरी निवासी मुमताज अली की शादी आठ जुलाई 2016 को किरावली थाना क्षेत्र के महोवर निवासी सुहाना के साथ हुई थी। मुमताज अली 117 इंजीनिय¨रग रेजीमेंट मेरठ में सिपाही के पद पर तैनात है। सेना ने शादी के बाद परिवार के सभी सदस्यों का ब्यौरा मांगा है। इसके लिए विवाह पंजीकरण होना अनिवार्य है। तभी उसे सेना की विभिन्न पारिवारिक सेवाओं को लाभ मिल सकेगा। इसके लिए वह एक साल से प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शादी रजिस्टर्ड कराने के लिए चक्कर लगा रहा है। जिले में ¨हदू मैरिज एक्ट के तहत ही शादी के पंजीकरण की व्यवस्था सब रजिस्ट्रार के पास है। मुस्लिम विवाह पंजीकरण का कोई प्रावधान न होने से अधिकारी भी इसका कोई ठोस हल नहीं खोज पा रहे हैं। इसे लेकर वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए सेना के अधिकारियों ने सहयोग के लिए महाराष्ट्र से सेना में हवलदार रहांगणले को उसके साथ यहां जिलाधिकारी के पास भेजा। फौजी ने अपने साथी के साथ जिलाधिकारी अमित कुमार ¨सह से मुलाकात कर अपना दर्द रखा। उन्होंने इस संबंध में कई अधिकारियों से वार्ता करते हुए इस समस्या का समाधान किए जाने के लिए मामला अपर जिलाधिकारी रेखा एस.चौहान को रेफर कर दिया है।