Move to Jagran APP

स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम

संवाद सहयोगी, हाथरस : उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने गुरु

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Oct 2017 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 12 Oct 2017 11:53 PM (IST)
स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम
स्टेशन पर गंदगी देख बिफरे डीआरएम

संवाद सहयोगी, हाथरस : उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने गुरुवार को टूंडला-गाजियाबाद सेक्शन का निरीक्षण किया। रेल पटरी, सिग्नल व कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। जिले में डीआरएम का तीन स्टेशन पर निरीक्षण प्रस्तावित था, जिसमें से सासनी व पोरा पर सुबह निरीक्षण किया। रात होने के कारण हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण नहीं कर पाए।

loksabha election banner

रेल संचालन की खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों के वार्षिक निरीक्षण तय होते हैं। इन निरीक्षणों के बहाने रेलवे स्टेशनों से लेकर रेल पटरियों तक की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाती हैं। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, यात्री सुविधा में सुधार आदि काम हो जाते हैं। इसी उद्देश्य से डीआरएम संजय कुमार पंकज गुरुवार को टूंडला-गाजियाबाद सेक्शन के निरीक्षण पर निकले। अपनी विशेष निरीक्षण ट्रेन से वे सुबह 10.30 बजे पोरा स्टेशन पर उतरे। यहां स्टेशन मास्टर रूम का निरीक्षण किया। पानी व सफाई व्यवस्था देखी। छोटा स्टेशन होने के कारण यहां खास तैयारियां नहीं की गई थीं, जिसके कारण कुछ खामियां मिलीं। इन्हें दूर करने के निर्देश दिए। हाथरस जंक्शन स्टेशन के अधिकारी उनके आने का इंतजार कर रहे थे, पर वे जंक्शन पर नहीं रुके पोरा पर लगभग पौन घंटा के निरीक्षण के बाद डीआरएम सीधे सासनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

सासनी प्रतिनिधि के अनुसार डीआरएम संजय कुमार दोपहर 12 बजे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर कार्यालय में उन्होंने अभिलेख चेक किए। संचालन से जुड़ी बातें पूछीं। प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं पर उनकी विशेष नजर रही। हैंडपंप चलवाकर देखा। पानी की टंकियां चेक कीं। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था देखी। प्लेटफार्म व पटरियों के पास गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टेशन मास्टर को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए।

हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शाम 7.30 बजे का निरीक्षण प्रस्तावित था, लेकिन यहां वे दो घंटे की देरी से पहुंचे। विशेष ट्रेन रात 9.20 पर स्टेशन पर पहुंची। यहां सीएमआइ हनुमंत मीणा व स्टेशन मास्टर पवन कुमार मौजूद थे। देर होने के कारण डीआरएम नीचे नहीं उतरे। एक मिनट ट्रेन रुकी और इलाहाबाद की ओर रवाना हो गई।

निरीक्षण में तो मिलती हैं खामियां: डीआरएम

सासनी : सासनी स्टेशन पर वार्ता के दौरान खामियों के बारे में पूछने पर डीआरएम संजय कुमार ने कहा कि निरीक्षण में तो खामियां निकलती ही हैं। इसीलिए निरीक्षण होते हैं। इन खामियों के बारे में अधीनस्थों को बताया जाता है तथा उन्हें दूर करने के तरीके बताए जाते हैं। सासनी स्टेशन पर लापरवाही पर कुछ रेल कर्मियों पर गाज गिरने की चर्चाएं थीं। कार्रवाई के बारे में पूछने पर डीआरएम ने कहा कि यह विभाग का अंदरूनी मामला है। इस बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती। ट्रेनों के ठहराव के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि लोग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात रख सकते हैं। उस पर विचार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.