गणेश चतुर्थी पर निकलेगा डोला
हाथरस : श्रीगणेश सेवा मित्र मंडल की बैठक होटल मेफेयर में राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्ष
हाथरस : श्रीगणेश सेवा मित्र मंडल की बैठक होटल मेफेयर में राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 12वां गणेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। गली होली स्थित मंदिर पर चार दिवसीय आयोजन होगा। इसके लिए मेरठ, आगरा, दिल्ली के कलाकारों से सम्पर्क किया जा रहा है। मंडल के विशेष सलाहकार महेश वर्मा व मनीष कूलवाल ने बताया कि महोत्सव 23 अगस्त से शुरू होगा। भव्य डोला निकाला जाएगा। समापन 56 भोग दर्शन, कीर्तन व प्रसाद वितरण से होगा। संचालन कैलाश कूलवाल ने किया। विवेक वाष्र्णेय, मनोज वर्मा, कुलदीप, सुनील गौड़, विनोद शास्त्री, अभिषेक रंजन आर्य, वंशी पंडित, अनिल वर्मा, मोहन भगत, नीरज वर्मा, राजकुमार वर्मा, पप्पू बौहरे जैन, हृदेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रदीप तैनगुरिया, संज वर्मा, यश अग्रवाल, विष्णु वर्मा आदि मौजूद थे।