जीएसटी के विरोध में 30 को हाथरस बंद
हाथरस : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी म
हाथरस : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें नेताओं व प्रतिनिधियों ने देश के व्यापारी वर्ग के हित में जीएसटी का स्वागत किया। साथ ही कहा वर्तमान में जो व्यवस्था छोटे व मझोले व्यापारियों पर लादी जा रही है वह व्यापार विरोधी है। इस अनदेखी के विरोध में 30 जून को हाथरस पूरी तरह से बंद रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र आंधीवाल, जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वाष्र्णेय, नगराध्यक्ष विष्णु गौतम ने हाथरस के व्यापारियों की ओर से पूर्ण बंद का समर्थन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संदीप गुप्ता गुट ने भी व्यापारियों से जनसम्पर्क करते हुए 30 को बाजार बंद रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान योगा पंडित, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, पदम अग्रवाल, अरुण माहेश्वरी, ललितेश गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।