पति ने कर ली दूसरी शादी
हाथरस : सादाबाद : बिसावर क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर मानसिक उत्पीड़न करने और गुपचुप दूसरी शादी कर
हाथरस : सादाबाद : बिसावर क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर मानसिक उत्पीड़न करने और गुपचुप दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ससुर पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट, अभद्रता करने का आरोप है। इस मामले में पीड़िता ने डीएम, एसपी, डीआइजी, मुख्यमंत्री के अलावा महिला आयोग से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलका ¨सह पत्नी अमर ¨सह निवासी बिसावर सादाबाद ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी करीब बीस वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक तेरह साल की बेटी भी है। हाल ही में उसका पति अमर ¨सह बुरी संगत में पड़ गया। नशे का सेवन करने लगा। इसके कारण आए दिन उसका मानसिक उत्पीड़न करता है। आरोप है कि 14 मई 2017 को अमर ¨सह ने हरदुआगंज निवासी एक युवती से गुपचुप शादी कर ली। पीड़िता को जब पता लगा तो वह अपने पिता के साथ बिसावर पहुंची। वहां अमर ¨सह तो नहीं मिला लेकिन ससुर विक्रम ¨सह ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की। महिला ने कई बार शिकायत कोतवाली, तहसील दिवस में दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अफसरों के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अमर ¨सह व नामजद विक्रम ¨सह की तलाश कर रही है।