25 को होगा अपना घर आश्रम का शुभारंभ
हाथरस : राष्ट्रीय संस्था मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन की ओर से जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी से परसारा
हाथरस : राष्ट्रीय संस्था मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन की ओर से जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी से परसारा मोड़ पर बनाए गए अपना घर आश्रम का शुभारंभ 25 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। श्रीमद ब्रह्मा साई स्वर्णिम सेवा संस्थान ने आश्रम के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें मदन मोहन वाष्र्णेय अध्यक्ष, राजेश कुमार शर्मा सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता वित्त सचिव, रामकुमार ¨सह एडवोकेट व डॉ. संजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष, डॉ. कपिलेश मोहन वाष्र्णेय व राकेश कुमार अग्रवाल सलाहकार, वीना गुप्ता एडवोकेट महिला प्रमुख, सतीश चंद्र वाष्र्णेय एडवोकेट संयुक्त सचिव, के के गुप्ता संयुक्त वित्त सचिव, डॉ. पुनीत अग्निहोत्री चिकित्सा प्रमुख, राकेश कुमार अग्निहोत्री, मिथलेश व ललित शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मानव सेवा के लिए इस आश्रम के भवन को मदन मोहन वाष्र्णेय व उनके परिवारीजनों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। यह जानकारी अपना घर आश्रम के संयोजक एन पी ¨सह ने दी है।