हाथरस जंक्शन में पैक हो रहा था गांजा
संवाद सहयोगी, हाथरस : इंटेलीजेंस व हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक युवक को गांजा पैक करते हुए रंगे हाथ ग
संवाद सहयोगी, हाथरस : इंटेलीजेंस व हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक युवक को गांजा पैक करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जंक्शन में पुल के नीचे एक गोदाम में यह अवैध कारोबार चल रहा था। थोक में गांजा लेकर वह फुटकर में बेचता था।
जिले में नशे का कारोबार बड़े पैमाने पर फैला हुआ है। इसके लिए सादाबाद का कस्बा बिसावर अरसे से बदनाम रहा है। इसी कारोबार के चलते नशा कारोबारी मोनू पालीवाल की हत्या हुई। उसका प्रतिद्वंद्वी श्रीकांत हत्या के आरोप में फरार चल रहा है। फिलहाल केवल बिसावर ही नहीं, बल्कि जिले में कई इलाके इस अवैध कारोबार का केंद्र बन चुके हैं। हाथरस जंक्शन में भी कई महीने से चोरी-छिपे गांजा बेचा जा रहा था। सूचना पर इंटेलीजेंस प्रभारी महेशचंद्र व एसएचओ हाथरस जंक्शन की टीम ने हाथरस जंक्शन पुल के नीचे स्थित मंदिर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी शेखर पुत्र सुरेशचंद्र निवासी बहादुर गली, हाथरस जंक्शन के पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया। कुछ गांजे की पुड़िया व पॉलीथिन भी बरामद की गईं। इंटेलीजेंस प्रभारी के अनुसार शेखर मंदिर के पास स्थित एक गोदाम में गांजा पैक करने का काम करता था। वह थोक में माल खरीदता था तथा तीन व पांच ग्राम की पुड़िया तैयार कर सौ से डेढ़ सौ रुपये में बेचता था। पुलिस ने शेखर के सप्लायर को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। शेखर मूलरूप से मैनपुरी के थाना करैल के गांव विजयनगर का रहने वाला है। यहां पिछले कई महीने से किराये पर रह रहा है। पुलिस के मुताबिक गांजा मथुरा या एटा से लाया जाता है। सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंच सकेगी।
लाला का नगला में
भी बिक रहा गांजा
हाथरस : मोहल्ला लाला का नगला में भी गांजा बेचा जा रहा है। रविवार को नशा कारोबार की शिकायत लेकर समाज सेवी सुनीता ¨सह कई युवकों के साथ कोतवाली सदर पहुंचीं। उन्होंने शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी को अवगत कराया कि एक युवक मोहल्ले में गांजे की पुड़िया बेच रहा है। एक पुड़िया 120 रुपये की दी जा रही है। साथ आए युवकों ने दो पुड़िया भी पुलिस को दिखाईं तथा बताया कि यह पुड़िया उसी ने बेची है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। शहर कोतवाल ने आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।