ट्रैक्टर घुसा दुकान में
हाथरस : मुरसान में इतवार की शाम अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर एक दुकान में घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 11:53 PM (IST)
हाथरस : मुरसान में इतवार की शाम अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर एक दुकान में घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ। नगला गोपी के जीतू ट्रैक्टर लेकर मुरसान आए थे, तभी यह हादसा हुआ। यह दुकान अनूप कुमार पुत्र जगदीश गौड़ की है। दुकान के ऊपर ही उनका आवास है। हादसे को देखकर लोगों का जमघट लग गया। हादसे के समय दुकान बंद थी, वरना जनहानि भी हो सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें