हैंडपंप का पानी गंदा, बदबू भी
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ में भीषण गर्मी में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है लेकिन यहां लोगों को स
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ में भीषण गर्मी में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है लेकिन यहां लोगों को साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। यहां के एक हैंडपंप से दुर्गन्ध युक्त गंदा पानी निकल रहा है। शिकायत हो चुकी है लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। गुस्साए ग्रामीण आन्दोलन का एलान कर चुके हैं।
गांव वीरनगर में लगा हैंडपंप लोगों को भीषण गर्मी में राहत देने की बजाय बीमारियां दे रहा है। गांव के पूर्व प्रधान पति बनवारी लाल की मानें तो हैंडपंप से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इतना ही नहीं पानी के साथ गंदगी भी आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गंध के कारण इस नल के पानी का सेवन नहीं किया जा सकता है। यह पानी बीमारियां परोस रहा है। गर्मी के मौसम में इससे कभी भी गंभीर बीमारी फैल सकती है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, ताकि समस्या का स्थायी निदान हो सके और लोगों को साफ पानी मिल सके, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और हैंडपंप के पानी की जांच कर इसे दुरुस्त कराया जाना चाहिए।