बढ़वा लो लोड, वरना एसी कर देगा बेचैन
हाथरस : ओवर लो¨डग के कारण लगातार लाइनों में ब्रेकडाउन हो रहे हैं। कम लोड पर एसी चलाने वालों के खिलाफ
हाथरस : ओवर लो¨डग के कारण लगातार लाइनों में ब्रेकडाउन हो रहे हैं। कम लोड पर एसी चलाने वालों के खिलाफ अब अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पॉश कालोनियों में अधिकतर घरों में दो से तीन एसी लगे दिखेंगे, लेकिन तमाम घरों का लोड कम होता है। संविदा कर्मचारियों की उपभोक्ताओं से साठगांठ रहती है। जिससे विभाग को हर माह चूना लगता है। अब आला अधिकारी पॉश कालोनियों में रहने वाले लोगों के यहां लोग की चे¨कग कराने वाले हैं।
बिजली संघ की कमेटी गठित
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की जिला इकाई की कमेटी का गठन हो चुका है। आरसी उपाध्याय को अध्यक्ष चुना गया था। अब जिले की इकाई का गठन पूरा कर लिया गया है। संरक्षक मंडल में बनवारी लाल और उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र ¨सह,रामवीर यादव, महामंत्री राजाबाबू सारस्वत, अतिरिक्त मंत्री लक्ष्मण ¨सह, संगठन मंत्री अशोक सारस्वत, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य में दिनेश कुमार, विकास हुसैन, जय प्रकाश पचौरी, मुंशी लाल, ललित कुमार ¨सह, अनिल कुमार शर्मा, लेखराज ¨सह, शिव शंकर शर्मा, देवेन्द्र ¨सह, हसन मोहम्मद, देवेन्द्र कुमार और जय प्रकाश बनाए गए हैं।