गुणवत्ता की जांच के लिए भेजी गई पोलियो वैक्सीन
हाथरस : जिले में अगले माह पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत प्रयोग होने वाली वैक्सीन के नम
हाथरस : जिले में अगले माह पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत प्रयोग होने वाली वैक्सीन के नमूने लेकर जांच के लिए कशौली (हिमाचल प्रदेश) स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। दो अप्रैल से अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। पहले दिन बूथ पर ही अधिक से अधिक बच्चों को आच्छादित कराने के निर्देश हैं। इस बार वायरलेट आयल वैक्सीन का प्रयोग किया जाना है। पहले दिन बूथों पर बच्चों को वैक्सीन पिलाई जाएगी, इसके बाद जो भी बच्चे वंचित रह जाएंगे उन्हें घर-घर जाकर वैक्सीन पिलाकर सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जाएगा। डीआइ ने यहां आकर बीस वैक्सीन ली है, जिनकी जांच कराई जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.विजेन्द्र ¨सह ने बताया है कि पोलियो वैक्सीन के बीस वायल को डीआइ के माध्यम से जांच के लिए भेजा है, ताकि उसकी गुणवत्ता को परखा जा सके। डीआइ पूरन चंद्र के मुताबिक जिला अस्पताल स्थित कोल्डचेन से वैक्सीन के नमूने लिए हैं।