Move to Jagran APP

अल्ट्रासाउंड को लेकर हंगामा

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड में भी मनमानी चल रही है। 11 बजे के बाद अल्

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 12:12 AM (IST)
अल्ट्रासाउंड को लेकर हंगामा
अल्ट्रासाउंड को लेकर हंगामा

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड में भी मनमानी चल रही है। 11 बजे के बाद अल्ट्रासाउंड से इन्कार कर दिया जाता है, जबकि शासन बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर जोर दे रहा है। यही स्थिति पैथोलॉजी का है। यही कारण है कि आए दिन अस्पताल में हंगामा होता है। शुक्रवार को भी वही हुआ।

loksabha election banner

जिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें है। एक मशीन पर संविदा चिकित्सक तो दूसरे पर सरकारी डॉक्टर मरीजों की जांच करते हैं। मरीज आने पर बेशक डॉक्टर अल्ट्रासाउंड लिख दें, लेकिन यहां तो मनमानी चलती है। घड़ी में 11 बजते ही मरीज से इन्कार कर दिया जाता है कि अब अगले दिन आना। तकलीफ आज है अल्ट्रासाउंड कल। यह कहां का न्याय है। सरकार बेशक गरीबों को सस्ता व सुलभ उपचार की बात कहती हो लेकिन उसे तो भटकना ही पड़ता है। मजबूरी वश निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। यही हाल प्रयोगशाला का है। आधुनिक मशीन आने के बाद भी 11 बजे के बाद रक्त के नमूने नहीं लिए जाते हैं। पूर्व में सीएमओ की नाराजगी के बाद चंद रोज सुधार दिखे थे, फिर से स्थिति वही हो गई। शुक्रवार को एक मरीज को 11 बजे के बाद आने पर अगले लिए टाल दिया। वह गुहार लगाती रही। अन्य लोगों ने सिफारिश की लेकिन एक न चली। इस मनमानी से हंगामा शुरू हो गया। शिकायत डीएम एके ¨सह व सीएमओ डा.रामवीर ¨सह से हुई। सीएमओ ने सीएमएस को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.