अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली
हाथरस : हसायन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन होने के बावजूद प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है
By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 01:26 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 01:26 AM (IST)
हाथरस : हसायन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन होने के बावजूद प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है। इससे खनन माफिया के हौसले बुलन्द हो गए हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली लगाकर खनन चल रहा है। दैनिक जागरण में खबर छपने के पश्चात हसायन एसओ नरेन्द्र पाल सिंह ने एसआई महेश चन्द्र, अंशु, अनुराग कुमार के साथ रामपुर मार्ग पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए छापा मारा तो मजदूर ट्रैक्टर ट्राली व फावडे़ छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें