मोदी टी स्टाल पर 1222 रुपये की बिकी चाय
संवाद सहयोगी, हाथरस : बागला कॉलेज के गेट पर गरीब विद्यार्थियों ने मोदी टी स्टाल लगाई। 611 लोगों ने च
संवाद सहयोगी, हाथरस : बागला कॉलेज के गेट पर गरीब विद्यार्थियों ने मोदी टी स्टाल लगाई। 611 लोगों ने चाय पी। दो रुपये प्रति चाय के हिसाब से एकत्रित धनराशि का पांच गुना धनराशि चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने दी। यह धनराशि गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।
टी स्टाल पर गरीब व बेसहारा लोगों को मुफ्त में चाय दी गई। चाय बनाने वाली छात्राएं अपनी ड्रेस में मौजूद रहीं। सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उनका सम्मान किया गया। 611 चाय से 1222 रुपये की आमदनी हुई। कार्यक्रम संयोजक विनोद चौधरी ने टी स्टाल में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। टी स्टाल में अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर भैया, चंद्रशेखर रावल, अशोक गोला, देवेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार गर्ग, अंजलि जयंत, दीपिका पाथरे, प्रियंका, माला कश्यप, मोहिनी शर्मा आदि का सहयोग रहा।