Move to Jagran APP

शहर में रही राम बरात की धूम

जागरण संवाददाता, हाथरस : बुधवार की रात शहर में राम बरात की धूम रही। दो दर्जन से अधिक झांकियों के

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 12:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 12:10 AM (IST)
शहर में रही राम बरात की धूम

जागरण संवाददाता, हाथरस : बुधवार की रात शहर में राम बरात की धूम रही। दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकली राम बरात ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। भक्त मधुर गीतों पर थिरकते नजर आए। बुर्जवाला कुआं पर जनकपुरी सजाई गई है, जहां पहुंचने पर बरात का स्वागत हुआ।

loksabha election banner

सार्वजनिक धार्मिक सभा के बैनर तले रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके तहत ही बुधवार की रात राम बरात का आयोजन किया गया। गली हनुमान स्थित हनुमान मंदिर से राम बरात निकली। श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व अन्य स्वरूपों के साथ गुरुजनों का आरती उतार कर स्वागत किया गया। इसके बाद राम बरात निकाली गई।

इसमें शहर के अलावा दूरदराज से आई करीब दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। सबसे अंत में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। जिस बाजार से राम बरात निकली, वहीं पर उसका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आरती उतारी गई। उनके दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। बिजली न होने के बाद भी लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। महिलाएं स्वरूपों की चरण वंदना करतीं नजर आयी। बाजारों में आतिशबाजी भी की गई।

इस बार जनकपुरी नजिहाई बाजार से लेकर बुर्जवाला कुआं तक सजाई गई है। घर-घर व दुकानों को बिजली की रोशनी से सजाया गया। यह रोशनी सभी का मन मोह रही थी। आधी रात को जैसे ही बरात जनकपुरी पहुंची वहां पर इसका जोशीला स्वागत किया गया। साथ ही चारों स्वरूपों, गुरुजनों, दशरथ जी का अभिवादन किया गया। पूरा परिसर भगवान राम की जयकार से गूंजता रहा। इस बीच बैंड के मधुर ध्वनि पर राम भक्त थिरकते दिखे। रामबरात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद शहर कोतवाल मनोज शर्मा संभाले हुए थे।

सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष राम बहादुर यादव भोला पहलवान, अध्यक्ष आशीष पचौरी, संयोजक राजीव शर्मा राजू बौहरे, सह संयोजक पुनीत राज पचौरी, पंकज शास्त्री, राधेश्याम अग्रवाल, पंकज यादव समेत अन्य लोग व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। जनकपुरी पहुंचने पर राम बरात का स्वागत युवा सपा नेता व सभासद प्रशांत शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.