ग्राम्य सेवा प्रभाग की रथयात्रा लखनऊ से हाथरस पहुंची
फोटो- 32 हाथरस : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंड
फोटो- 32
हाथरस : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के ग्राम्य सेवा प्रभाग द्वारा रथयात्रा प्रदेश भर में घूम रही है। यह रथयात्रा लखनऊ से चलकर बुधवार को हाथरस पहुंची। इसका हसायन ब्लॉक पर स्वागत किया गया।
आनंदपुरी शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ महेश चन्द्र पचौरी, ऊषा, गायत्री, शोभा, पीयूष, शांता बहन आदि ने किया। बीके शांता ने बताया कि रसायन खाद एवं रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग न करके किसान जैविक खेती में यौगिक जैविक खेती करने की अपील की।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आईं बीके शोभा ने कहा कि भारत में जब रासायनिक खादों का उपयोग किया गया तब टॉनिक के रूप में किया गया था। आज वह भोजन बन गया है। कोल्हापुर की गायत्री ने कहा कि मन में जितनी नकारात्मक सोचने की शक्ति है उतनी ही सकारात्मक सोचने की शक्ति भी है। बीके आशा ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्रीपाल भाई ने जीवन में परिवर्तन करते रहने का गीत गाकर सुनाया। इस दौरान मनोज कुमार, गजेन्द्र, एडीओ फौरन ¨सह यादव, अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र ¨सह, ओमप्रकाश तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।