पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
संवाद सहयोगी, हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव छौैंक में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर का
संवाद सहयोगी, हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव छौैंक में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताते हैं कि युवक काफी दिनों से परेशान चल रहा था।
छौंक निवासी बद्रीप्रसाद (38) पुत्र फबली ¨सह मजदूरी कर अपना घर चलाता था। परिवार में उसकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। पिछले कुछ महीनों से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताते हैं कि कर्ज भी हो गया था। यही वजह थी कि वह पिछले छह महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
शनिवार की सुबह वह काम पर जाने की कहकर घर से निकला। सुबह ग्यारह बजे लोगों ने गांव से बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ पर शव लटका देखा। शव की पहचान बद्रीप्रसाद के रूप में होते ही गांव में खबर आग की तरह फैल गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहां चीख-पुकार मच गई। सलमेपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हाथरस जंक्शन थाने से भी फोर्स घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।