बसपा सरकार आते ही मिलेगी 24 घंटे बिजली
हाथरस : पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा की सरकार आते क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिले
हाथरस : पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा की सरकार आते क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलेगी।
वे मुरसान के गांव अर्जुनपुर चंदपा में कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि कबड्डी हमारे ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध खेल है। इस खेल में युवा ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराएं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन राई व वरिष्ठ बसपा नेता ओम प्रकाश बघेल का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिलूआ प्रधान, जमुना प्रसाद, श्रीचंद्र प्रधान, बौहरे रामनिवास कौशिक, छीतरमल अनोखेलाल, नत्थी काका, जयनारायण महाराज, हरिकिशन चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, कालीचरण प्रधान, अंशुल शर्मा, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।