स्वाभिमान, सम्मान के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज
संवाद सहयोगी, हाथरस : ब्राह्मण सदैव समाज का दिग्दर्शक रहा है, लेकिन समाज के संगठित न रहने से लोग
संवाद सहयोगी, हाथरस : ब्राह्मण सदैव समाज का दिग्दर्शक रहा है, लेकिन समाज के संगठित न रहने से लोग ब्राह्मणों का लाभ उठाते रहे हैं। हमें अपने स्वाभिमान, सम्मान की खातिर एकजुट होना ही होगा। यह उद्गार पूर्व ऊर्जा मंत्री व सिकंदराराऊ के विधायक रामवीर उपाध्याय ने यहां रामलीला मैदान पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन में व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से ही सम्मान का पात्र रहा है। ऐसे में हमारे पुरोधा भगवान परशुराम की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। ब्राह्मण समाज की गरीब कन्याओं को मुफ्त शिक्षा दिए जाने के प्रबंध किए जाएं। ¨हदुओं की पूज्यनीय गोमाता की हत्या का विरोध जारी रहेगा। जो भी राजनीतिक दल या संगठन ब्राह्मण समाज को सम्मान देगा, ब्राह्मण समाज सदैव उसका सम्मान व आभार व्यक्त करता रहेगा। महिला मोर्चा की कानुपर जिलाध्यक्ष शिखा द्विवेदी ने कहा कि अब समय आ गया है, जब ब्राह्मणों को एकजुट होकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि तरक्की के सभी द्वारा राजनीति रूपी चाबी से ही खुलते हैं। प्रवक्ता मनोज दीक्षित ने एक स्वर से समाज के स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अंत में जिलाध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में ऋषभ शर्मा, चिराग पंडित, राहुल अग्निहोत्री, शोभित शर्मा, अंकित गौड़, गौरव शर्मा, आकाश शर्मा, मधुकर गौड, दिवाकर गौड, रवींद्र शर्मा, जितेंद्र स्वरूप फौजी, गुरुदत्त भारती, प्रशांत शर्मा, अविन शर्मा, उदयवीर शर्मा, महेश शर्मा आदि थे।