शौहर के कत्ल में बीवी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, हाथरस : चार दिन से लापता युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर क
जागरण संवाददाता, हाथरस : चार दिन से लापता युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की थी। शव को एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल के पास फेंका गया था। पुलिस ने आरोपी महिला को बंदी बनाकर जेल भेज दिया है। उसके साथी की तलाश में संभावित स्थानों पर भी दबिश दी जा रही है।
नगला भाऊ के रहने वाले रामवीर पुत्र भगवान ¨सह हलवाई का काम करता था। उसके पास आए फोन पर वह 21 अगस्त की शाम 7.30 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। चार दिन बाद उसके परिजन थाना मुरसान पहुंचे और जहां पर रामवीर के पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए अपनी पुत्रवधु पर शक जताया। हत्या की आशंका पर मुरसान पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने महिला व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। छानबीन में ही पुलिस को जानकारी मिली कि दो दिन पहले नोएडा पुलिस को एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल के पास एक युवक का शव मिला था, जिसे जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की तो स्पष्ट हो गया कि वह शव रामवीर का था।
इस संबंध में एसओ प्रवीन कुमार ¨सह ने बताया कि मृतक की पत्नी अन्नू को बंदी बनाकर जेल भेज दिया है। उसने ही अपने पति की हत्या अपने साथी हीरो से मिलकर कराई थी। शव को जेवर टोल के पास फेंका गया था। उन्होंने बताया कि उसका साथी हीरो उसी के गांव का रहने वाला है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वह मथुरा जिले की कोतवाली राया क्षेत्र के गांव ढकू का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि रामवीर उसे आए दिन पीटता था और परेशान करता था।