मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना 4 अगस्त को
हाथरस : सिकंदराराऊ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण सिंह गुट के प्रदेशीय नेतृत्व के आव्हान
By Edited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 11:49 PM (IST)
हाथरस : सिकंदराराऊ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण सिंह गुट के प्रदेशीय नेतृत्व के आव्हान पर नई अंशदायी व्यवस्था के स्थान पर पुरानी प्रचलित पेंशन व्यवस्था बहाल कराना, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सीधे बैंक खाते के माध्यम से सम्मानजनक मानदेय दिलाना आदि मांगों को लेकर चार अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पूर्वान्ह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिला मंत्री विजयपाल सिंह यादव ने दी है। उन्होंने सवित्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें