दिल्ली की कंसल्टेंसी ने चिकित्सक को ठग लिया
संवाद सहयोगी, हाथरस : दिल्ली की एक कंसल्टेंसी ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक को चूना लगा दिया। चिकित्सक न
संवाद सहयोगी, हाथरस : दिल्ली की एक कंसल्टेंसी ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक को चूना लगा दिया। चिकित्सक ने घरेलू सहायिका के लिए कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। घरेलू सहायिका उनके घर तक पहुंची। एक समय का खाना बनाया और रुपये लेकर चंपत हो गई। इसके बाद कंसल्टेंसी वालों ने फोन बंद कर लिए। चिकित्सक ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चिकित्सक महेशचंद्र गुप्ता निवासी रामलीला मैदान ने घरेलू सहायिका के लिए दिल्ली स्थित काजल प्लेसमेंट सर्विस सेंटर, बदरपुर से संपर्क किया। जानकारी के अनुसार पत्नी के घुटनों का ऑपरेशन होने के कारण उन्हें घरेलू सहायिका की आवश्यकता थी। कंसल्टेंसी से बात हुईं तथा 16 महीने का कांट्रेक्ट साइन किया गया। कंसलटेंसी ने एक साल की सेलरी एडवांस में देने के लिए कहा था। 24 जुलाई की सुबह काजल कंसल्टेंसी से एक युवक व युवती उनके घर पहुंचे। युवती ने अपना नाम ¨पकी कुमारी निवासी माखन, पोस्ट तेताल, जिला कोसमा, असम बताया। साथ आए युवक सुखीराम ने खुद को कंसल्टेंसी से बताते हुए कहा कि ¨पकी उनके यहां काम करेगी। वह एडवांस के 52 हजार रुपये लेकर चला गया। 24 जुलाई को ¨पकी ने घर पर खाना व चाय नाश्ता बनाया। बताते हैं कि वह लगभग एक घंटा ही घर में रुकी। इसके बाद चकमा देकर युवक के साथ चली गई। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। युवती के अचानक जाने की जानकारी देने के लिए कंसल्टेंसी को फोन किया तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगातार फोन मिलाने पर काजल प्लेसमेंट सर्विसेज वाले उन्हें टालते रहे। पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो चिकित्सक को पुलिस से संपर्क करना पड़ा। गुरुवार को चिकित्सक महेशचंद्र गुप्ता ने कोतवाली सदर में आइपीसी की धारा 420 व 406 में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने काजल प्लेसमेंट सर्विसेज, बदरपुर के मालिक गणेश कुमार, काजल, सुखीराम व ¨पकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इनका कहना है-
चिकित्सक महेशचंद्र ने घरेलू सहायिका के लिए कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। इसके लिए एक महिला उनके घर पहुंची, लेकिन रुपये लेकर चली गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
मनोज शर्मा, शहर कोतवाल।