धूमधाम से मनाई गई भामाशाह की जयंती
हाथरस : दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ नगर में प्रभातफेरी
हाथरस : दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ नगर में प्रभातफेरी व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पुरानी तहसील रोड स्थित जगदीश प्रसाद खद्दर वालों के आवास से वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में बग्गी पर सजा दानवीर भामाशाह का डोला आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा का भाजपा नेताओं व प्रताप सेना के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
पीजे गेस्ट हाउस में मेधावियों व समाज के बुजुगरें का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास गुप्ता ने की व संचालन विवेक महाजन ने किया।
मुख्य अतिथि शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारे पूर्वज भामाशाह ने समाज में अनेक रचनात्मक कार्य किए। महाजन समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र महाजन ने कहा कि आज महाजन समाज अन्य वैश्य समाजों की अपेक्षा काफी पिछड़ा हुआ है। बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराएं। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सहपऊ ब्लॉक अध्यक्ष विनीत गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, राजेश महाजन, अनोखे लाल गुप्ता, भगवान दास गुप्ता, जगदीश गुप्ता, जयप्रकाशगुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता एक्सपेलर वाले, सुधीर गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल महाजन, अजय महाजन, सतेन्द्र गुप्ता, आशीष महाजन, अरूण महाजन, रितिक गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, रजनीकात गुप्ता, सुनील गुप्ता, पकंज गुप्ता, संजीव गुप्ता, वैभव गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव महाजन, मनोज गुप्ता, अमित गुप्ता, ब्रजेश चौहान, उपेन्द्र वाष्र्णेय, कुंजबिहारी माहेश्वरी, निशात चौहान, दिलीप सिसौदिया, प्रदीप महाजन, निरजंन लाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, गौरव महाजन, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आशू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, दुष्यंत गुप्ता, अशोक गुप्ता, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपाशु महाजन, अमन महाजन आदि थे।