पूर्व एसडीएम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला
संवाद सहयोग, हाथरस : जिले में एसडीएम के पद पर तैनात रहे रामेश्वर दयाल के खिलाफ कोतवाली सदर में आय
संवाद सहयोग, हाथरस : जिले में एसडीएम के पद पर तैनात रहे रामेश्वर दयाल के खिलाफ कोतवाली सदर में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद विजिलेंस निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शासन के निर्देश पर पिछले कई सालों से मामले में जांच चल रही थी।
रामेश्वर दयाल पुत्र जालिम ¨सह निवासी उदयपुरा, एटा वर्ष 2003-04 में एसडीएम सदर के पद पर हाथरस में तैनात रहे थे। जानकारी के अनुसार इनके तैनात रहने के दौरान किसी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शासन में शिकायत की थी। शासन ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, आगरा को मामले की जांच सौंपी। पिछले कई साल से आगरा विजिलेंस में मामले की जांच चल रही थी। जनवरी 2016 में पूरी हुई जांच में आरोप सही पाए गए। रामेश्वर दयाल के वैध स्त्रोतों से आय की जानकारी की गई तथा उनके खर्चों का ब्यौरा लिया गया। इस आधार पर उन पर आय से अधिक संपत्ति पाई गई। सोमवार को विजिलेंस निरीक्षक धन ¨सह कोतवाली सदर पहुंचे तथा जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामले में डालने के बाद शाम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)ई व 13(2) के तहत रामेश्वर दयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। निरीक्षक धन ¨सह के अनुसार रामेश्वर दयाल एडीएम के पद से बरेली से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।