Move to Jagran APP

धोखाधड़ी के आरोपी के घर पहुंची त्रिपुरा की पुलिस

हाथरस : धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में त्रिपुरा राज्य की पुलिस रविवार को कोतवाली सदर पहुंची। सिपहिजाल

By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 10:07 PM (IST)
धोखाधड़ी के आरोपी के घर पहुंची त्रिपुरा की पुलिस

हाथरस : धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश में त्रिपुरा राज्य की पुलिस रविवार को कोतवाली सदर पहुंची। सिपहिजाला जिला पुलिस को आरोपी की अचल संपत्ति का मूल्यांकन करना था। घर पहुंचकर पुलिस ने संपत्ति का मूल्यांकन किया तथा लौट गई।

loksabha election banner

त्रिपुरा राज्य के जिला सिपहिजाला के थाना जैतपुर में 24 नवंबर 2014 को आइपीसी की धारा 406, 420, 468, 471 व 506 में दर्ज हुआ था। सिपहिजाला पुलिस के अनुसार यह मामला विश्वबंधु वशिष्ठ निवासी चूनावाला डंडा, सादाबाद गेट के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार कुछ साल पहले तक विश्वबंधु त्रिपुरा में फाइनेंस का काम करते थे। लेन-देन के मामले में उन पर आरोप लगे तथा मुकदमा दर्ज हुआ। त्रिपुरा से आए पुलिस कर्मियों ने बताया कि इस मामले में उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है। मामला निर्णय की ओर है। इस मामले में दो पुलिसकर्मी रविवार की दोपहर कोतवाली सदर पहुंचे तथा मदद मांगी। उन्होंने बताया कि आरोपी की अचल संपत्ति का मूल्यांकन किया जाना है। कोतवाली सदर के पुलिस कर्मियों के साथ त्रिपुरा पुलिस विश्वबंधु के घर पहुंची तथा संपत्ति की जानकारी के बाद उसका मूल्यांकन किया। रविवार शाम को ही पुलिस कर्मी त्रिपुरा के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार कोर्ट के जरिए संपत्ति की नीलामी के आदेश हो सकते हैं, जिससे देनदारों को रकम चुकाई जा सके। इसी क्रम में पुलिस संपत्ति का मूल्यांकन करने हाथरस पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.