दो हफ्ते के लिए टला लेखपालों का धरना
हाथरस : एक सप्ताह से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ की ओर से तहसील मुख्यालयों पर आयोजित धरना
हाथरस : एक सप्ताह से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ की ओर से तहसील मुख्यालयों पर आयोजित धरना मंगलवार को अपर जिलाधिकारी धर्मेद्र सिंह से हुई वार्ता के बाद दो सप्ताह तक टाल दिया गया है। समस्याओं का समाधान न होने पर आठ जून से फिर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
एडीएम ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लखपति ¨सह धड़ाधड़, जिला मंत्री भानुप्रताप ¨सह सिसौदिया, तहसील के अध्यक्ष व मंत्री को समाधान के लिए बुलाया। उन्होंने इस मामले में चारों एसडीएम को भी वार्ता में शामिल किया। 11 ¨बदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एक-एक कर सभी मामलों को समझने के बाद एडीएम ने सभी लेखपालों को आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाए। लेखपालों ने दो सप्ताह का समय उनकी मांगों को पूरा करने के लिए दिया और कहा कि अगर फिर भी समाधान न हुआ तो वह फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, चौ.रामवीर ¨सह, रामदास गौतम, धीरेंद्र ¨सह यादव, रामनिवास, हृदेश कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र, विजय शर्मा, प्रमोद अग्निहोत्री शामिल थे।