नेशनल हाइवे पर डीसीएम चालक को मारी गोली
हाथरस : नेशनल हाइवे पर दबंग टेम्पो चालक ने डीसीएम चालक को गोली मार दी। विवाद वाहन ओवरटेक करने को ले
हाथरस : नेशनल हाइवे पर दबंग टेम्पो चालक ने डीसीएम चालक को गोली मार दी। विवाद वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। टेम्पो चालक ने गांव से अपने साथियों को बुला लिया तथा डीसीएम चालक के साथ मारपीट कर दी। घायल अवस्था में चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सादाबाद के गांव कछपुरा निवासी विवेक पुत्र मुकेश मंगलवार की शाम सादाबाद से डीसीएम लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में बिसाना के पास एक टेम्पो चालक ने मेटाडोर को ओवरटेक किया। टेम्पो चालक की गलती से दुर्घटना होते-होते बची। इस पर विवेक ने गुस्से में टेम्पो चालक को टोक दिया। टेम्पो चालक बिसाना के पास के ही गांव का था। उसने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। दो बाइकों पर चार युवक मौके पर पहुंचे। टेम्पो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डीसीएम चालक को नीचे उतार लिया तथा उसे जमकर पीटा। विवेक ने बचकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक ने उस पर फाय¨रग कर दी। गोली विवेक के हाथ में लगी। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। फाय¨रग करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट होती देख लोग जमा हो गए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर विवेक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे लेकर जिला अस्पताल आए। गोली हाथ से पार हो चुकी थी। अस्पताल में विवेक का उपचार किया। विवेक के अनुसार वह टेंपो चालक को जानता है। रात को सादाबाद कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।