भाभी को नहाते देखने का विवाद थाने पहुंचा
संवाद सहयोगी, हाथरस : नहाते समय भाभी को देखने तथा जोर-जबरदस्ती करने पर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। म
संवाद सहयोगी, हाथरस : नहाते समय भाभी को देखने तथा जोर-जबरदस्ती करने पर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। महिला के शोर मचाने पर घर के ही लोगों ने युवक को पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
हाथरस गेट क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला पिछले काफी दिनों अपने देवर से परेशान है। महिला का आरोप है कि देवर उस पर गलत नजर रखता है। गुरुवार को देवर ने सारी हदें पार कर दीं। महिला का आरोप है कि वह नहा रही थी। देवर दरवाजे से झांक कर उसे देख रहा था। टोकने पर वह अंदर आ गया और महिला को दबोच लिया। चीख-पुकार पर महिला का पति व घर के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हंगामा होता देख पड़ोसी भी मौके पर आ गए। घटना की जानकारी होते ही आरोपी की धुनाई कर दी गई। महिला व उसके पति ने थाने पर पहुंचकर घटना की शिकायत की। गांव पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा थाने ले आई। बाद में घर वालों ने मामले में समझौता के लिए दबाव डाला। दबाव के चलते महिला ने लिखित शिकायत नहीं की। पुलिस ने आरोपी देवर का सीआरपीसी की धारा 151 में चालान किया।