गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान
जागरण संवाददाता, हाथरस : सूरज इन दिनों आग उगल रहा है। बढ़ते तापमान से लोग हलकान हैं। हौदियां सूखी हो
By Edited By: Published: Fri, 06 May 2016 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हाथरस : सूरज इन दिनों आग उगल रहा है। बढ़ते तापमान से लोग हलकान हैं। हौदियां सूखी होने के कारण जानवर परेशान हैं। ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ रही है। गर्म हवाएं कहर ढा रही हैं।
सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है। इसके चलते बेल, गन्ना के जूस या फिर शिकंजी बेचने वालों के यहां सबसे ज्यादा भीड़ नजर आती है। बर्फ व कोल्ड ¨ड्रक की डिमांड बढ़ गई है। बर्फ की कीमतों में इजाफा हो गया है। गर्म हवाओं के थपेड़े देर रात तक जारी रहते हैं। इससे आमजन ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। पानी के लिए बनी हौदियां सूखी पड़ी हैं। इनमें पानी न होने के कारण जानवरों को नाली का गंदा पानी पीना पड़ता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें